Homeभीलवाड़ाभामस राष्ट्रहित, उद्योग हित व श्रमिक हित के उद्वेश्य से कार्य करता...

भामस राष्ट्रहित, उद्योग हित व श्रमिक हित के उद्वेश्य से कार्य करता है : हरीश सुवालका

भामस राष्ट्रहित, उद्योग हित व श्रमिक हित के उद्वेश्य से कार्य करता है : हरीश सुवालका

भारतीय मजदूर संघ ने किया श्रमिको से सम्पर्क, भारतीय मजदूर संघ के बारे में मजदूरो को जानकारी दी

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/भारतीय मजदूर संघ भीलवाडा ने अखिल भारतीय व प्रदेश संगठन के कार्य समिति के निर्णयानुसार श्रमिक सम्पर्क अभियान जो कि दिनांक 1/12/2024 से 15/12/2024 तक चलेगा, इस अवधि में सभी श्रमिको से उनके कार्यस्थल व निवास स्थान पर जाकर उनसे सम्पर्क करना है। जिलामंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो कि राष्ट्रहित, उद्योग हित व श्रमिक हित के उद्वेश्य से कार्य करता है। इसकी विचारधारा को प्रत्येक श्रमिक तक पहुचाने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ प्रचारक व अखिल भारतीय मजदूर कार्य समिति सदस्य जयन्तीलाल ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में मजदूरो को जानकारी दी इसमें 70 वर्ष में प्रवेश होने तक निम्नलिखित संगठन की उपलब्धीया बताई तथा ई-श्रमिक कार्ड के महत्व व कई अन्य सरकार की योजनाओ के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी जिससे मजदूरो को लाभ मिल सके। सम्पर्क अभियान भीलवाडा का लक्ष्य लगभग 30,000 श्रमिको तक पहुँच कर जानकारी उपलब्ध करानी है, यह अभियान पूरे जिले में कई जगह एक साथ चलाया जा रहा है व भारतीय मजदूर संघ की विचाराधारा से अवगत कराना है। इस दौरान कन्हैयालाल माली, दिनेश सुवालका व अन्य मजदूर साथ उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES