दीपावली स्नेह मिलन में भामाशाहों ने की सहयोग की घोषणा, सिंधी समाज के दो करोड़ से बनेगा भव्य सिंधु भवन

पंकज पोरवाल

आईआईटी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल और योग के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की तीन प्रतिभाओं का सम्मान

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|दीपावली के उल्लास के बीच सिंधी समाज ने सामाजिक एकजुटता और विकास का संकल्प दोहराया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में सिंधुनगर स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस दौरान ज्योति नगर स्थित सिंधु भवन के करीब दो करोड़ रुपए की लागत से होने वाले नवनिर्माण की योजना भी साझा की गई। मीडिया प्रभारी भगवान मेठानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की तस्वीर के समक्ष पंचायत अध्यक्ष लीलाराम सबनानी, महामंत्री चंद्रप्रकाश चंदवानी, पूर्व पार्षद शंकरलाल मेठानी, ईश्वर केसवानी एवं विरुमल पुरूसानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद किशोर कृपलानी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में समां बांध दिया। पंचायत अध्यक्ष लीलाराम सबनानी ने पिछले तीन माह में पंचायत की ओर से किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने ज्योति नगर स्थित सिंधु भवन के नवनिर्माण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो करोड़ रुपए की लागत से भवन में दो बड़े हॉल एवं 20 कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य में समाज के भामाशाहों से सहयोग का आह्वान किया गया। नवनिर्माण के लिए ओमप्रकाश टिक्यानी, लीलाराम सबनानी, चंद्रप्रकाश चंदवानी, मनोहर बदलानी, लालचंद नथरानी, राजकुमार केसवानी, डॉ. गिरीश दत्त, मोहन लुद्दानी, राजकुमार कृपलानी, लक्ष्मण लालवानी, राम जेठानी, प्रकाश कोरानी, राजू स्टूडेंट पेन स्टोर, लक्ष्मण साजनानी, कमल गुरनानी, चेतन जगत्यानी, हरीश सकरानी, कालू मनवानी, कन्हैयालाल टिक्यानी, लिमानी परिवार, भगवानदास काकानी, गुलशन विधानी एवं महेश खोतानी सहित समाज के भामाशाहों ने पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आईआईटी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली निकिता निहालानी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल में समाज का नाम रोशन करने वाली राशि खोतानी तथा योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने वाली आशा रामचंदानी का बबीता नारवानी एवं सुनीता नानकानी ने सम्मान किया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष लीलाराम सबनानी, महामंत्री चंद्रप्रकाश चंदवानी, विरुमल पुरूसानी, शंकरलाल मेठानी, पुरुषोत्तम नथरानी एवं पवन ठाकुर ने विचार व्यक्त करते हुए समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी एकजुटता को जरूरी बताया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मणलाल लालवानी ने किया।