मामराज मीणा
–
-अमेरिका प्रवासी डॉ.अमिचन्द धीधवाल ने राजकीय बालिका विद्यालय को भेंट किया फर्नीचर और एलइडी टीवी
स्मार्ट हलचल|कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरा में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा (पंचायत समिति पावटा) में शनिवार को ‘भामाशाह सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर रघुनाथपुरा के मूल निवासी और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे डॉ. अमिचन्द धीधवाल ने अपने सुपुत्र अक्षत कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए उदारता दिखाई।
शिक्षा के लिए बड़ा सहयोग
डॉ. धीधवाल की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु लोहे का बैठने का फर्नीचर और कंप्यूटर लैब के लिए 46 इंच की LED भेंट की गई। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में विद्यालय में अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की, जिसकी उपस्थित ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने सराहना की।
भामाशाह परिवार का हुआ स्वागत
समारोह के दौरान डॉ. अमिचन्द के पिता सोहनलाल और धर्मपत्नी मंजू देवी का विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।
प्रशासनिक व गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रघुनाथपुरा के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सिंबू दयाल मीना पूर्व सरपंच,जयसिंह शेखावत, रोहिताश यादव, सत्यनारायण मीणा, उमराव सैन, फूलचन्द, मदनलाल लखेरा, रोहिताश यादव (पूर्व प्र.अ.), राजेन्द्र सनवाल, कन्हैयालाल भागीरथ, मुखराम, पप्पूराम, कमलेश, मंगल, राजेन्द्र शास्त्री, रोहिताश अग्रवाल, नानकराम और मातादीन आर्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
मंच का सफल संचालन प्रशासनिक अधिकारी दीपक सैन एवं पूर्व कोषाध्यक्ष अभिभाषक संघ कोटपूतली एडवोकेटदिनेश कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाध्यापिका
किरण यादव ने भामाशाह परिवार एवं पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
