Homeराजस्थानकोटा-बूंदीखानपुर में भामाशाह सम्मान समारोह, 200 भामाशाहों को विश्वविद्यालय योगदान के लिए...

खानपुर में भामाशाह सम्मान समारोह, 200 भामाशाहों को विश्वविद्यालय योगदान के लिए किया सम्मान

राकेश मीणा

खानपुर। स्मार्ट हलचल|जय मिनेश विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में लगभग 200 भामाशाहों को विश्वविद्यालय को दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।पूर्व जिला प्रमुख कमला मीना ने समारोह में कहा कि समाज ने पूर्व विधायक रामनारायण को पांच बार विधायक और सांसद बनाया, लेकिन समाज को उनका कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने साफ चेतावनी दी – समाज को तोड़ने वालों को जवाब मिलेगा।समारोह में भामाशाह नमो नारायण जी (जरगा जी) ने शिक्षा के प्रति जीवनभर की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित रहेंगे, प्रतिवर्ष ₹51,000 विश्वविद्यालय को देंगे। यह केवल दान नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति एक मिसाल है।

यूनिवर्सिटी के चेयरमैन आर. डी. मीणा ने कहा कि जय मिनेश विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठाए हैं और देश में विश्वविद्यालय ने इतिहास रचा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के शिक्षा क्षेत्र योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय को योगदान देने वाले अन्य भामाशाहों का भी सम्मान किया गया: बलराम मीना, सेवानिवृत्त तहसीलदार द्वारा योगदान,रामकिशन, नायब तहसीलदार द्वारा योगदान ,ब्रजमोहन, सेवानिवृत्त द्वारा योगदान

समारोह में समाज की एकजुटता, भामाशाहों के योगदान और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES