Homeराजस्थानजयपुरकर्मभूमि सेवा संस्थान द्वारा भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

कर्मभूमि सेवा संस्थान द्वारा भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जगदीश दहिया

गुड़ामालानी।स्मार्ट हलचल|उपखंड मुख्यालय के पीजी कॉलेज के सामने स्थित कर्मभूमि सेवा संस्थान में भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुड़ामालानी प्रधान बिजलाराम चौहान,मूलनिवासी संघ व भारतीय भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराराम मेहना, डॉ. अचलाराम खीचड़,भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीता चौधरी,किनर समाज अध्यक्ष सीमा बाई,अणदु चौधरी,
आरएलपी नेता ताजाराम सियाग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कैलाश भार्गव,डांसर राजल चौधरी,दिनेश पटेल,किसान नेता प्रहलाद सियोल, केवलचंद संखलेचा, प्रमेश्वर लाल प्रजापत, हरजीराम गहलोत,जेठूदान बाहरठ,निंबाराम चौधरी,पुर्व सरपंच अचलाराम चौधरी,केप्टन रमेश चौधरी, मनोज डुडी, शक्तिदान बाहरठ,ताजाराम गोदारा आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों तथा निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले घुमंतू एवं वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान ताराराम मेहना ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा व ज्ञान एक दुसरे को बांटने से अधिक गुणा बढता है। साथ ही उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले और सावित्रीबाई फूले ने शिक्षा का बीज बोया था, आज कर्मभूमि सेवा संस्थान उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ज्ञान का दीप जला रहा है। वहीं शिक्षा का महत्व विस्तार से समझाया। प्रधान बिजलाराम चौहान ने संस्था के निस्वार्थ कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वंचित और घुमंतू समुदाय के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना समाजसेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। डॉ. अचलाराम खीचड़ ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है। बिना शिक्षा के कोई भी व्यक्ति महान नहीं बन सकता। परमेश्वर लाल प्रजापत ने कहा कि कर्मभूमि सेवा संस्थान वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कठिन कार्य दृढ़ संकल्प और सेवा भावना से कर रहा है जो कि सराहनीय कार्य है। संस्थान के अध्यक्ष सीता चौधरी व सचिव बाबूलाल चौधरी ने सभी अतिथियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम की एकजुटता और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कर्मभूमि सेवा संस्थान का पंजीकरण वर्ष 2022 में हुआ। वर्तमान में एक कच्ची झोपड़ी में संचालित विद्यालय में 40 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। तथा दानदाताओं के सहयोग से उन्हें पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन रावताराम गोदारा ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES