गंगापुर :-स्मार्ट हलचल|राउमावि ढोसर मे छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रशासक श्रीमती भगवती देवी आसोलिया,श्री जसवंत सिंह आसोलिया,श्री रामसिंह आसोलिया ऑपरेटर एवं चंदन सिंह आसोलिया ने भामाशाह बनकर 72हजार ₹ के लोहे के टेबल स्टूल उपलब्ध करवाए,जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई का वातावरण अनुकूल बनेगा। इस दौरान कार्यालय में ऑनलाइन कार्य हेतु श्री राजेंद्र सिंह राणा व हिम्मतसिंह राणा ने कंप्यूटर भेट किया।
प्रधानाचार्य श्री गोपाल लाल शर्मा ने भामाशाहों को माला पहनाकर,ऊपरना ओढ़ा कर सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विनोद बूलीवाल,दिनेश कुमार सेन नरेंद्र कुमार प्रहलादराय शर्मा, गीता लुहार हीरालाल शर्मा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
