Homeराजस्थानजयपुरदेवनारायण महाराज के भंडारे व जागरण से पहले ध्वजा यात्रा निकाली

देवनारायण महाराज के भंडारे व जागरण से पहले ध्वजा यात्रा निकाली

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल/ग्राम पंचायत बिलाली के जैतपुर गाँव में 2 मार्च को आयोजित होने वाले देवनारायण महाराज का भंडारा और जागरण से पूर्व शनिवार को ग्रामीणों द्वारा ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की शुरुआत कस्बे में स्थित पीर संज्यानाथ आसण से हुई, जिसमें 601 पदयात्री डीजे के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ट्रैक्टर-ट्रॉली में देवनारायण महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में गाँव के प्रहलाद, रामकुमार, उमराव, प्रेम, कैलाश, यादराम, पांचूराम, मामराज, नंदकिशोर, लीलूराम, मोहन राम नून, चेतराम डीलर, खेमचंद, संतराम, बनवारी, देशराज, शेरसिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES