Homeराजस्थानअलवरकठूमर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

कठूमर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

दिनेश लेखी

कठूमर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के महाराजा सूरजमल जाट धर्मशाला में विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल कठूमर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज ने की कार्यक्रम में गोष्ठी एवं स्वच्छता का भी अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक रमेश खींची ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती एक ऐसा अवसर है, जब हम उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए भारत के नव निर्माण का संकल्प लें। उनकी सहजता और सौम्यता ने भारतीय राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने सुशासन, एकता और प्रगति के सिद्धांतों पर आधारित भारत के निर्माण की नींव रखी। उनके विचार और नीतियां हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।
इस मौके पर कठूमर थानाधिकारी संजय शर्मा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, जाट समाज के अध्यक्ष एवं बेरका सरपंच कल्लू राम चौधरी, बिजेंदर चौधरी, सोमेश्वर चौधरी, लोकेश चौधरी, सतबीर गुर्जर, सुरेश रेला, पंचायत समिति सदस्य रामजीलाल चौधरी, रमेश चौधरी, अनिल कौशिक, अनिल टिंकल, श्याम सिंह, दिगंबर सिंह, अजीत गुर्जर, सतवीर पहलवान, सतपाल किराड़, अनिल कूलवाल, राजेश चौधरी, समुद्र चौधरी,सेठी चौधरी, राजू फौजी, दीपक योगी मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES