भारत विकास परिषद में सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार प्रदेश महासचिव, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र का गौरव

भीलवाड़ा । सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन भारत विकास परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कोर बैठक के उपरांत राजस्थान प्रदेश (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) की मुख्य दायित्वधारियों की कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें परिषद की गंगापुर शाखा, जिला भीलवाड़ा के सक्रिय सदस्य सीए संदीप बाल्दी को सत्र 2026-27 हेतु पुनः उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। यह लगातार तीसरा अवसर है जब बाल्दी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में परिषद की 250 से अधिक शाखाएँ एवं 17,000 से अधिक दाम्पत्य सदस्य सक्रिय हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप बाल्दी इससे पूर्व सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में भी क्षेत्रीय महासचिव का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं
नागपुर राष्ट्रीय परिषद में मिला राष्ट्रीय सम्मान
मनीष बम्ब ने बताया की दिनांक 12 से 14 फरवरी 2026 को डॉ॰ हेडगेवार भवन, रेशमबाग, नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बाल्दी के नेतृत्व में राजस्थान में संचालित सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यों के लिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र घोषित किया गया*।
सत्र 2025-26 के दौरान उनके नेतृत्व में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से 15 नई शाखाओं का गठन, देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर 33 विकास रत्न एवं 197 विकासमित्र के सहयोग से ₹55 लाख की सेवार्थ राशि संग्रहित
हिमोग्लोबिन जांच के मेगा कैम्प में 1,75,490 बालिकाओं एवं महिलाओं की जांच,
4,58,000 से अधिक विद्यार्थियों के मध्य भारत को जानो प्रतियोगिता
80,000 से अधिक युवाओं के बीच संस्कार प्रतियोगिता
महिला सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण पहल
संगठन में पूर्व दायित्वों का समृद्ध अनुभव
मनीष बम्ब ने बताया की सीए संदीप बाल्दी सत्र 2022-24 में परिषद के ट्रस्ट एवं प्रोटीज़ प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय मंत्री तथा सत्र 2019-22 में राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं। उनके संगठन कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-समर्पण के कारण परिषद गतिविधियों को निरंतर गति मिली है।
अन्य पदाधिकारियों की घोषणा
राजस्थान उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के लिए
क्षेत्रीय अध्यक्ष: राधेश्याम रंगा (जोधपुर),
क्षेत्रीय वित्त सचिव: सीए राजेन्द्र अग्रवाल (सीकर)
क्षेत्रीय संगठन सचिव: जगदीश शर्मा (जोधपुर)
की भी घोषणा की गई है।
संदीप बाल्दी के पुनर्नियुक्त होने पर परिषद के सदस्यों में हर्ष की लहर है तथा विभिन्न शाखाओं से उन्हें बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं। यह नियुक्ति राजस्थान में सेवा, संस्कार और संगठन विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।