रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल /भारत विकास परिषद द्वारा भाविप चिकित्सालय कोटा के सहयोग से तथा प्रदीप गुप्ता एवं नवरत्नमल गुप्ता मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से भवानीमंडी में निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से 32 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।
परिषद शाखा के नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि सीताराम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ नेहा जैन, डाॅ दीपेश शर्मा, प्रेरक सीताराम नवाल एवं प्रांतीय समन्वयक ओमप्रकाश चतुर्वेदी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस शिविर में शाखा संरक्षक धर्मचंद गोटावाला, गोविंद भराड़िया, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव संदीप राठौर, शिविर प्रभारी उमाशंकर पोरवाल, मनमोहन जायसवाल, डीके गुप्ता, गुरभेजसिंह छाबड़ा, श्याम चौधरी, परमजीत सिंह, प्रमोद नागोरी, कमलेश गुप्ता दलाल आदि का सहयोग रहा। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रेरक सीताराम नवाल को माला पहनकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, संचालन जितेंद्र गर्ग एवं आभार अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा किया गया।
शिविर में 117 मरीजों की आंखों की जांच की गई, बीपी शुगर इत्यादि की जांच करने के पश्चात 32 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें भोजन पैकेट देकर बस के द्वारा भारत विकास परिषद के कोटा स्थित चिकित्सालय में भेजा गया, जहां इनका अत्याधुनिक फेको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाकर इन्हें वापस भवानीमंडी लाया जाएगा, शिविर में सभी पंजीकृत मरीज के आंखों की निशुल्क जांच की गई एवं जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां दी गई।
नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेशचंद्र शर्मा, उमाशंकर पोरवाल एवं मनमोहन जायसवाल के अनुसार पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का यह 146 वां कैंप आयोजित हुआ है, अभी तक इन शिविर के माध्यम से 32574 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच करके रिकॉर्ड 10,047 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जा चुका हैं
