भारत विकास परिषद शाखा बिजोलिया की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन |

भारत विकास परिषद शाखा बिजोलिया की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

  1. डॉ दुर्गा शंकर मैहर संरक्षक और डॉ नानालाल धाकड़ बने अध्यक्ष |

बिजौलियाँ(दीपक राठौर) भारत विकास परिषद शाखा बिजोलिया का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, नवनिर्वाचित कार्यकारणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह श्री बनी के बालाजी परिसर पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय चुनाव अधिकारी दिनेश शारदा और संगठन महामंत्री शिवम प्रहलादका की उपस्थिति रही।
सभी शाखा सदस्यों के प्रस्ताव व समर्थन के आधार पर संरक्षक डॉक्टर दुर्गाशंकर मेहर, अध्यक्ष पद पर डॉक्टर नानालाल धाकड़, सचिव पद पर वेदप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन धनोपिया और महिला संयोजक पद पर सुधा लसोड़ को चुना गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम गीत के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। शाखा का विगत वर्षों का आय व्यय का हिसाब व विगत वर्षों के कार्यों को प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी समय की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया जिसमें गौ सेवा का प्रमुख स्थान रहा गया। सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान वाचन हुआ। संचालन मनोज गोधा ने किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल, राजेंद्र बंजारा, संजय धाकड़, मुकेश धनोपिया, ओम मेड़तिया, मदन टांक, संजय टांक, पंकज हरसौरा, कन्हैयालाल शर्मा, अरुण गुरुजी, निलेश नलवाया, दिलीप लसोड़, बद्रीलाल धाकड़, चंद्रशेखर मेवाड़ा, उदय लाल कोली, आदर्श सोनी, धर्मचंद कुमावत, मुकेश सेठिया, जगदीश पुरी, गोपाल पाराशर, गोपाल सोनी, विट्ठल तिवारी, उमाशंकर शर्मा, निलेश चित्तौड़ा सहित परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।