अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।भारत विकास परिषद शाखा जालिया द्वितीय के नवीन दायित्वधारियों का चुनाव प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर गौतम कुमार कोठारी, सचिव पद पर भैरूलाल गुर्जर तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल टेलर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने परिषद के संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पंचसूत्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक जितेंद्र पिपाड़ा, प्रांतीय कुटुंब प्रबोधन प्रभारी प्रवीण जैन, प्रांतीय संपर्क प्रभारी अजय सोमानी सहित सांवरलाल व्यास, सुनील कोठारी, रामदेव शर्मा, गोपाललाल व्यास, शिवराज थरोदा, अभिषेक शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की भावी योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।
