ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|”भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। परिषद मानव को माधव बनाने का कार्य करती है तथा प्रत्येक भारतीय को भारतीयता से ओतप्रोत कर स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण के लिए कार्यरत है।” यह विचार भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयोजक कमल जैन ने भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा, चित्तौड़गढ़ के गठन अवसर पर आयोजित प्रथम परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक में व्यक्त किए।
बैठक में क्षेत्रीय संयोजक कमल जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष बी.के. धूत, प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा, प्रांतीय वित्त सचिव डॉ. एस.एन. चेचानी एवं प्रांतीय संगठन सचिव नवीन वर्डिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक वन्दे मातरम् के गायन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत अमित संजेती, हर्षद मेहता, अभय डांगी, हिमांशु पोखरणा, विपुल मूंदड़ा एवं आयुष खंडेलवाल ने उपरणा ओढ़ाकर किया।
क्षेत्रीय संयोजक कमल जैन ने नवीन शाखा की कार्ययोजना एवं भावी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। तत्पश्चात शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अभिषेक लोढ़ा को अध्यक्ष, कुलदीप जागेटिया को सचिव एवं जितेश रांका को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष बीके धूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रारंभ से ही शतकवीर शाखा का गठन संगठन के लिए गौरव का विषय है तथा यह शाखा सेवा, संस्कार, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
बैठक में उत्कर्ष शाखा के डॉ. अंकित राज मेहता, सीए साहिल सिपानी, उदित जैन, अजय नागौरी, अरविंद जैन, निर्मल डूंगरवाल, कमलेश प्रजापत, कुलदीप मोदी, हेमंत भड़कतिया, सौरभ पोखरणा, अखिल पोखरणा, कपिल नाहर, जितेश श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, नमन जोशी, अक्षय चौरड़िया, ज्योति पगारिया, अंकित सोनी, दीपेश सोमानी, नरेश शर्मा, अजय धूत, ललित, शहवाज़ नदीम सहित शाखा के 121 सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा ने परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि सचिव कुलदीप जागेटिया, कोषाध्यक्ष जितेश रांका एवं पूरी कार्यकारिणी के सहयोग से उत्कर्ष शाखा सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक लोढ़ा ने किया तथा आभार प्रदर्शन चित्तौड़गढ़ शाखा के सचिव बृजेश मोदानी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
