Homeराजस्थानअलवरभारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन...

भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने फाग उत्सव मनाया

Published on

 रणवीर सिंह चौहान

 स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी. भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गोपाल गौशाला के मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी सुधा फलेट ने बताया कि
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं खाटूश्याम भगवान पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा फाग एवं होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ढोलक की थाप और रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच नृत्य एवं प्रसंगों के साथ मनाया गया।उपस्थित सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर दोनों शाखाओं की अध्यक्षाओ श्री मति सुमन चतुर्वेदी एवं श्री मति मंजू भराड़ीया ने कहा कि फाग उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। ओर भगवान श्री कृष्ण के साथ फूलों की होलो खेलने का माध्यम है ।कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हास्य-व्यंग्य एवं समूह नृत्य भी आयोजित किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह रंगमय हो गया। साथ
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं के लिए प्रसाद एवं श्री मति कविता भूतड़ा की तरफ से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में दोनों संगठनों की सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह फाग उत्सव समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं नारी शक्ति के सशक्तिकरण का संदेश देता है।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न,रोशनलाल सैनी बने अध्यक्ष

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर में पहली बार हुए संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हो गए...

राजस्थान कांग्रेस ने RGPRS के बानसूर-नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रणजीत कसाना को किया नियुक्त

कोटपूतली बहरोड़, 25 फरवरी 2026 | स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कोटपूतली...

नागौर में निजी बसों के पहिए थमे, कलेक्ट्रेट पर ऑपरेटर्स का हल्ला बोल

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|नागौर में निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर...