भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा में मालती अग्रवाल अध्यक्ष मनोनीत

रणवीर सिंह चौहान

 स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी भारत विकास परिषद मीरा महिला शाखा, भवानीमंडी द्वारा स्थानीय गोपाल गौशाला में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह निर्वाचन परिषद की संरक्षक मंजू भाराड़िया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
निर्वाचन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मालती अग्रवाल,सचिव पद पर सुधा फलेट,
कोषाध्यक्ष पद पर राजेश बिरला,तथा अन्य सदस्यों सहित संपूर्ण कार्यकारिणी का चयन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत विकास परिषद के प्रथम संस्कार गौसेवा के अंतर्गत गौशाला में गायों को चारा खिलाकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के संबोधित करते हुए संरक्षक मंजू भराड़िया ने परिषद की गरिमा, उद्देश्यों एवं विचारधारा पर प्रेरक संबोधन दिया और सभी सदस्यों को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।