अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बिजयनगर में एक गुप्त लाभार्थी के सहयोग से वाटर कूलर स्थापित किया गया।
वाटर कूलर का लोकार्पण क्षेत्रीय पर्यावरण गतिविधि प्रमुख श्री दिलीप पारीक,प्रांतीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेश गाबा एवं जिला समन्वयक श्री जितेंद्र पीपाड़ा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नवीन चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नवीन लोढ़ा, वैभव गर्ग, प्रवीण बंसल, प्रवीण शर्मा, चिमन बोहरा, अमित बडोला, दीपक लोढ़ा,धर्मेंद्र जैन एवं मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि यह वाटर कूलर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया है।
इससे पूर्व शाखा कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। सभी अतिथियों ने इस जनहितकारी सेवा कार्य की सराहना करते हुए भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
