भारत विकास परिषद के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 81 लोगों की जांच, कम हीमोग्लोबिन वालों को दी आयरन की दवा

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा कुशलगढ़ की ओर से संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिन शुक्रवार को संजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 81 लोगों की बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा हीमोग्लोबिन कम पाए जाने पर संबंधित लोगों को आयरन की दवा दी गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद उर्मिला धमोनिया रहीं। उन्होंने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय जिला समन्वयक गोपाल धमोनिया, दीवान जी खंडूजा एवं शाखा सदस्य मौजूद रहे। जांच राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी की टीम ने की।

मुख्य अतिथि उर्मिला धमोनिया एवं गोपाल धमोनिया ने कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए परिषद का आभार जताया। शाखा की ओर से मुख्य अतिथि उर्मिला धमोनिया को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आनंद पेंगोरिया, सचिव विमल चंद्र, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र अग्रवाल, सह-संयोजक अरविंद कुमार गोयल, बद्री प्रसाद खंडेलवाल, कपिल गौतम, दिनेश एलआईसी, विष्णु अग्रसेन, नरेंद्र नरवाण सहित परिषद सदस्य एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।