दिलखुश मोटीस
केकड़ी(अजमेर) स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी देहात अजमेर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में की गई। जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत द्वारा जारी सूची में पार्टी के समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस क्रम में रायचंद बागड़ी को लगातार तीसरी बार जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन में उनका लंबे समय से योगदान रहा है और वे भाजपा के भरोसेमंद स्तंभ माने जाते हैं। वर्तमान में उनकी बेटी आशा बागड़ी सावर पंचायत समिति की प्रधान के रूप में कार्यरत हैं, जिससे परिवार की संगठनात्मक पकड़ भी स्पष्ट होती है।
वहीं, विजय प्रताप सिंह शक्तावत को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शक्तावत क्षेत्र में युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
इन नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाए जाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है