।शशिकांत शर्मा
वैर ,स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल वैर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल उपस्थिति में आयोजित हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तस्वीर पर फूलों की माला एवं फूल अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित किया । उनको नमन किया। संजय सोनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंडित जी को नमन किया। अपने-अपने कर्तव्य पर चलने का संकल्प लिया।और सभी बूथों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर टोली बनाकर बूथों पर रवाना हुए कार्यक्रम में संजय सोनी ,वेदप्रकाश शर्मा,उमेश गोयल,राखी लाल सैनी,कमल धाकड़,कमल सैनी, धर्म धाकड़ शुभम ठाकुर दीपक शर्मा,तेजा जाटव,देवीसिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।