बूंदी- स्मार्ट हलचल|भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में रविवार को संगठित तथा संगठित क्षेत्र की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री विकास दीक्षित ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को को जयपुर में होने वाली भारतीय मजदूर संघ की आक्रोश रैली के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि आक्रोश रैली राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भी श्रमिक और कर्मचारी हितों में कार्य नहीं होने के संबंध में निकालि जा रही है भारतीय मजदूर संघ ने एक लाख कार्यकर्ताओं जयपुर रैली शामिल होने की जानकारी दी
इसी क्रम में बूंदी जिले के संगठन द्वारा रैली को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया। बैठक में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,BMS के दलजीत सिंह मीणा, सुदेश गौतम,रितेश सनाढ्य, राजकुमार बंसल,अरुणा वैष्णव, सुनीता दुबे, रामचरण श्रृंगी, गिर्राज बसूवॉल, सुरेश जी शर्मा राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन से रितेश सोनी, भरत शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय बहादुर, राजेश मीणा,राजेंद्र शर्मा, सपना एकपंथ, उमा रानी , संतोष मीणा, ममता अजमेरा, टीना सैनी; मंत्रालय कर्मचारी परिषद से राजकुमार शर्मा, दीपक राठौड़ फार्मासिस्ट एसोसिएशन से कमलकान्तनामा रेडियोग्राफर संघ से चेतन सुवालका लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन से कौशल वशिष्ठ, दुष्यंत सहायक कर्मचारी परिषद से त्रिलोक गुप्ता, विष्णु, संजय मेवाड़ा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे|
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि कर्मचारी हितों, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।


