Homeभीलवाड़ाभारतीय मजदूर संघ की निजी सुरक्षा गार्ड यूनियन का गठन, जीनगर बने...

भारतीय मजदूर संघ की निजी सुरक्षा गार्ड यूनियन का गठन, जीनगर बने संयोजक

भीलवाड़ा/भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा से सम्बन्धित नई यूनियन निजी सुरक्षा गार्ड कर्मचारी संघ भीलवाड़ा (भामस) के गठन हेतु बैठक बीएमएस कार्यालय भीलवाड़ा में प्रभाष चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला संयोजक राजेश जीनगर को बनाया गया। जिलामंत्री हरीश सुवालका ने बैठक में उपस्थित सुरक्षा गार्डों को बताया कि भारतीय मजदूर संघ आपके लिये विभिन्न मांगों जैसे वर्ष में दो वर्दी, भविष्य निधि से जोड़ना, प्रधानमंत्री मानधन पेंशन योजना से जोड़ना, दुर्घटना बीमा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सहायता तथा हर वर्ष में सम्मानजनक वार्षिक वेतन वृद्धि के बारे में विचार कर संघर्ष करेगा। नवनियुक्त संयोजक राजेश जीनगर ने सभी सुरक्षा गार्डों से अपील की कि अधिक से अधिक सुरक्षा गार्ड इस संगठन से जुड़े।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES