भीलवाड़ा/भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जबकि इस अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घरों पर भा.म.स का ध्वज लगाने का अभियान रहेगा। वहीं 70 वर्ष के कार्यक्रम का समापन दिल्ली में रहेगा, जिसमें भीलवाड़ा से भी कार्यकर्ता भाग लेने दिल्ली जाएंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की भीलवाड़ा जिले की रैली 25 को आयोजित होगी। जिसमें भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियन के सैंकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी भाग लेंगे। सुवालका के अनुसार रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर चर्च रोड, महिला आश्रम स्कूल, आजाद मोहल्ला, सेशन कोर्ट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। जहां विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सभी यूनियनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।