Homeभीलवाड़ाभाविप वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक आयोजित, सेवा, समर्पण और संगठन...

भाविप वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक आयोजित, सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का किया गठन

Published on

पंकज पोरवाल

भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना स्थापित करना है: सुभाष मोटवानी

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठन प्रार्थना के साथ हुआ। सर्वप्रथम वित सचिव अनुराग वोहरा ने अपने वर्ष पर्यंत के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए शाखा द्वारा किए गए सेवा प्रकल्पों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों, संस्कार आधारित गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा ने वर्षभर सेवा, सहयोग एवं संस्कार के मूल मंत्र को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। इसके पश्चात सचिव कमलेश बोड़ाना ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शाखा द्वारा रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण अभियान तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग को इन उपलब्धियों का आधार बताया। शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगामी समय में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर संयोजक श्याम कुमावत एवं प्रांतीय संपर्क प्रमुख रजनीकांत आचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से कमलेश बोड़ाना को अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को सचिव, एवं दीपक चोरडिया को वित्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष में शाखा सेवा, समर्पण, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

रायपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरियां चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

मुख्य सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की 37 बकरियां बरामद भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल....

गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण

पंकज पोरवाल सभी सत्रों में रहा सरोज देवी फाउंडेशन संरक्षक त्रिलोक चंद छाबडा का महत्वपूर्ण...

भीलवाड़ा कस्तूरी कपास पैदा करेगा और इसका उपयोग भीलवाड़ा के उद्यमी कर सकेंगे,यह एक सराहनीय कदम है

पुरुषोत्तम शर्मा गुरला:-स्मार्ट हलचल|कॉन्फ़िडरेशन ऑफ़ इंडियन टैक्सटाइल इंडस्ट्री‌ज कॉटन डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन मुंबई द्वारा...