Homeभीलवाड़ाभव्य कलशयात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा महोत्सव का आगाजः महिलाओं ने...

भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा महोत्सव का आगाजः महिलाओं ने सिर पर धरे कलश मानस पौथी सिर पर धारण किएँ

गुरलाँ । समस्त गुरलाँ वासी के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके शुभारंभ पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गुरलाँ के बस स्टैंड स्थित बालिका विद्यालय प्रांगण में सांयकाल प्रतिदिन 7 बजे 29 अक्टूबर तक कथा चलेगी। कलश शोभायात्रा कथा वाचक महाराज के सानिध्य में शुरू हुई। हरक लाल सेन ने मानस पौथी सिर पर धारण की। शोभायात्रा में चुनरी पहने हुए महिलाएं सिर पर कलश धारण करके चल रही थीं। कई महिला भक्त नृत्य करते हुए कलश शोभायात्रा में साथ चल रही थी। बैंड पर गूंज रही भगवान राम की भक्तिपूर्ण स्वर लहरियां शोभायात्रा का माहौल धर्ममय बना रही थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर कई जगह पुष्पवर्षा भी हुई। सभी मन्दिरों की भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा बस स्टैंड से बड़ा मन्दिर, बाजार में,रामदेव मन्दिर,मालियो के मौहल्लै में श्रीराम मन्दिर के दर्शन लाभ लेते हुए कथास्थल स्कूल प्राण में पहुंची। कलश शोभायात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES