भवानी मंडी पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई. 2 किलो 134 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार. तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहन भी किए जब्त.
रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 2 किलो 134 ग्राम अवैध गां जा सहित गिरफ्तार किया तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनभी जप्त किए झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि
*घटना विवरण:*
दिनांक 13 जुलाई को प्रमोद कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध कार्यों की चैकिंग के दौरान श्मशान के पास पचपहाड़ तिराहा मगर रोड भवानी मंडी से *मोहम्मद इमरान पुत्र श्री निजाम खां, उम्र 34 साल, निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानी मंडी* को डिटेन किया। तलाशी में उसके कब्जे से *01 किलो 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा* व तस्करी में प्रयुक्त *1 इलेक्ट्रिक रिक्शा* जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
उसी दिन रेवत राम उ.नि. द्वारा नारायण खेड़ा तिराया से दूधा खेड़ी माता जी रोड पर *अजद खां पुत्र कल्लू खां, उम्र 26 साल, निवासी टगर मोहल्ला, भवानी मंडी* को मोटरसाइकिल सहित डिटेन किया। तलाशी में उसके कब्जे से *01 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा* व तस्करी में प्रयुक्त *1 मोटरसाइकिल* जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है कि गांजा कहां से लाया और किसको देने जा रहा था।
*जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार* ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. *मोहम्मद इमरान* पुत्र श्री निजाम खां, उम्र 34 साल, निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानी मंडी
2. *अजद खां* पुत्र कल्लू खां, उम्र 26 साल, निवासी टगर मोहल्ला, भवानी मंडी
*टीम में शामिल:* प्रमोद कुमार पु.नि., रेवत राम उ.नि., विकास कुमार कांस्टेबल 285, महेश कुमार कांस्टेबल 1380, हरिराम सैनी कांस्टेबल 1258, तेजेंद्र सिंह कांस्टेबल 1379
