– पुलिस थाना भवानीमंडी की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।- अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (मैथीलीन डाईऑक्सी मैथम्फेटामाईन) एवं स्मैक सहित हिस्ट्रीशीटर आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- आरोपी के कब्जे से 06.64 ग्राम अवैध पदार्थ एमडीएमए व 01.09 ग्राम स्मैक को किया जप्त।
रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध मादक पदार्थ 6 .64 ग्राम एमडीएमए तथा 1.09 ग्राम इसमें एक सहित गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार I.P.S. ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशन में प्रकरणों में वांछित फरार अपराधियों व ईनामी अपराधियों, स्थाई वारंटियों, 299 दप्रस में फरार वारंटियों, अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान एरिया डॉमिनेशन के तहत सभी थानाधिकारीयों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 06.64 ग्राम अवैध पदार्थ एमडीएमए व 01.09 ग्राम स्मैक को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना विवरण:-* आज दिनांक 04.10.2026 को श्री प्रमोद कुमार पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु दौराने गश्त पीली कोठी भवानीमंडी से एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति के कब्जे से 06.64 ग्राम अवैध पदार्थ एमडीएमए व 01.09 ग्राम स्मैक को जप्त किया जाकर आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा झालावाड़ के निर्देशन एवं भवानी मंडी पुलिस उप अधीक्षक सत्यनारायण गोदारा के निकटतम सुपरविजन मे प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व मे थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दौराने गश्त पीली कोठी भवानीमंडी से एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह को डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति के कब्जे से 06.64 ग्राम अवैध पदार्थ एमडीएमए व 01.09 ग्राम स्मैक को जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
आरोपी त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह थाना भवानीमंडी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज है।
*नाम पता गिरफ्तार शुदा आरोपी:-*
हिस्ट्रीशीटर त्रिलोक सिंह उर्फ लखन सिंह पुत्र श्री वीरेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र-35 साल निवासी नई आबादी, वार्ड नम्बर-23, एकता नगर, भवानीमण्डी हाल रामनगर, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला-झालावाड़ (राज.)
*पूर्व आपराधिक रेकार्ड हिस्ट्रीशीटर आरोपी*
क्र. सं. मुकदमा नं. थाना धारा चार्जशीट नम्बर अन्य विवरण
1 86/2008 भवानीमंडी 8/21 NDPS Act 91/30.03.2008 दिनांक 15.08.2018 को एनडीपीएस कोर्ट झालावाड़ 05 वर्ष कारावास व 50,000 रूपये जुर्माना
2 363/2012 भवानीमंडी 386 भादस 332/30.10.2012 पेंडिंग न्यायालय
3 322/2013 भवानीमंडी 307,34 भादस 30/19.11.2013 पेंडिंग न्यायालय
4 394/2015 भवानीमंडी 4/25 आर्म्स एक्ट 309/23.11.2015 500 रूपये जुर्माना दिनांक 31.01.2018
5 83/2018 भवानीमंडी 308,326,325,323,341,34 भादस 62/12.04.2018 पेंडिंग न्यायालय
6 280/2018 भवानीमंडी 19/54 एक्साइज एक्ट 225/28.09.2018 पेंडिंग न्यायालय
7 68/2013 अयाना जिला कोटा ग्रामीण 302,212,120बी,34 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट 94/17.08.2013 पेंडिंग न्यायालय
8 202/2020 भवानीमंडी 3/25 आर्म्स एक्ट 195/31.07.2020 पेंडिंग न्यायालय
9 69/2017 भवानीमंडी 3/25 आर्म्स एक्ट 87/16.05.2017 पेंडिंग न्यायालय
10 87/2021 भवानीमंडी 302,120बी,34 भादस 144/12.05.2021 पेंडिंग न्यायालय
11 365/2025 भवानीमंडी 8/22,29 NDPS Act 315/21.10.2025 पेंडिंग न्यायालय
*पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम विवरण:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
विकास कुमार कानि 285 पुलिस थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका)
रवि सिंह कानि.1100 पुलिस थाना भवानीमंडी
हरिराम कानि.1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
मदनलाल कानि 1049 पुलिस थाना भवानीमंडी
राहुल कुमार कानि 987 पुलिस थाना भवानीमंडी
दिनेश कुमार कानि 469 पुलिस थाना भवानीमंडी