हरिपुरा चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा, कार ने 4 युवकों को कुचला — 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

मांडल । मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चौराहे के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 4 युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत, केनपाल गुर्जर तथा मेल नर्स दीपक दाधीच व कमलेशी देवी गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में सलमान फकीर (23 वर्ष), संजय (20 वर्ष) एवं टीपू (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं चिकित्सकों ने मोनू पोल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय मांडल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।