Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में 51 फिट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण जलकर...

भीलवाड़ा में 51 फिट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण जलकर हुए भस्म, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा हर बार की भांति इस बार पर रावण दहन का कार्यक्रम भव्य तरीके आयोजित हुआ । शहर में चार स्थानों पर समय अनुसार रावण, मेघनाथ और कुंभकरण धू धू कर जल उठे । तेजाजी चौक में भी श्रद्धालुओ की भारी भीड़ देखने को मिली । जहां आरती के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई । यहां 51 फिट के रावण के साथ 35- 35 फिट के मेघनाथ और कुंभकरण का दहन हुआ । वही शेर, हाथी, हिरण और लंका द्वार भी स्थापित किए गए । रामलीला के मंचन में कलाकारों ने अपनी कला से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया । जिसमे राम ने रावण का वध किया तो वातावरण भगवान के जयकारों से आनंदमय हो गया । सर्वप्रथम कुंभकरण और मेघनाथ भस्म हुए तत्पश्चात 51 फिट के रावण की नाभी पर तीर चलाकर उसका दहन किया । रावण दहन के बाद जय श्री राम के नारे लगे । शहर में अग्रवाल उत्सव भवन में 50 फिट के रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकरण, खर व दूषण के भी पुतले बनाए गए । वही रावण दहन के लिए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की । इसके अतिरिक्त लेबर कॉलोनी और सांगानेर में भी रावण दहन हुआ ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES