स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जिला कार्यालय भीलवाड़ा को वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक गण को विभागीय निर्देशानुसार वृद्धावस्था में सहायता हेतु निर्धारित उपकरण का लाभार्थी चिन्हीकरण शिविर नगर निगम भीलवाड़ा में आयोजित किया गया शिविर में 125 वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पंजीयन कराया गया जिन्हें संबंधित कार्यकारी एजेंसी Alimco नई दिल्ली द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उपकरण आवंटित करने हेतु विभागीय वेबसाइट पर पंजीयन की प्रक्रिया की गई , उपस्थित जन समुदाय द्वारा सांसद महोदय के इस जनहित कार्य को साधुवाद दिया गया, इस अवसर पर सांसद कार्यालय से प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाराशर पूर्व पार्षद जितेंद्र व्यास अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, राम अवतार जाट उपनिदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नूतन प्रकाश शर्मा, कमल जैन अधिकारी, सिविल प्रभारी आशा देशांतरि सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे, आगामी 5 दिनों में भीलवाड़ा जिले के अन्य पंचायत समितियां में भी आयोजित किए जाएंगे
