हनुमान जन्मोत्सव पर भीलवाड़ा में विशाल रक्तदान शिविर 29 मार्च को

पीपलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक, 1 से 2 अप्रैल तक अखंड रामायण पाठ व महाप्रसाद का आयोजन; समितियां गठित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा शहर में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान की बैठक पीपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
संस्थान के प्रचार-प्रसार मंत्री कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को गांधी वाटिका, सेशन कोर्ट रोड पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 1 अप्रैल की सुबह विद्वान पंडितों के सान्निध्य में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 2 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
संस्थान के सचिव परमेश्वर शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर इस बार भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र मुंदड़ा सहित धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिंहाग, ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय निर्मल, छोटू सिंह भाटी, युवराज, धर्मवीर पुनिया, हरीश गंधर्व, दीपक शर्मा, कमलेश जागेटिया, योगेश दधीच, पंकज अग्रवाल, सुनील कोठारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।