भीलवाड़ा, 29 जून 2026* -स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आनंदम् भवन, आजाद नगर में सम्पन्न चुनाव में अशोक बाहेती लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। उनके साथ रमेश राठी भी जिला मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।मुख्य चुनाव अधिकारी रतनलाल मण्डोवरा ने बताया कि समाज के नए भवन आनंदम्, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष और मंत्री पद पर एक-एक नामांकन आने से दोनों पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए।
*नई कार्यकारिणी का गठन*
चुनाव अधिकारी के अनुसार अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए। प्रदीप बल्दवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामराय सेठिया, केदार गगरानी उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मरोटिया अर्थमंत्री, संजय जागेटिया संगठन मंत्री तथा दिनेश तोषनीवाल, मानसिंह मून्दड़ा, राजेन्द्र कुमार पोरवाल संयुक्त मंत्री सहित सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी मंडोवरा ने बताया की चुनाव अधिकारी तेजकरण बहेडिया,
लक्ष्मी नारायण सोमानी, घनश्याम काष्ट, ओमप्रकाश मून्दड़ा, ओमप्रकाश लढ़ा, ओमप्रकाश काबरा , कैलाश चन्द्र मून्दड़ा मौजूद थे
पूरी चुनाव प्रक्रिया महा सभा के कैलाश मंत्री , रामगोपाल सोमानी एवं जिले के राजेंद्र कुमार दरगड़ चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचन से समाज में एकजुटता का संदेश गया है।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने समाज के सभी कार्यकारी मण्डल सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज हित और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
*नई टीम को समाजजनों ने दी बधाई*
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और महिला मण्डल की ओर से नई कार्यकारिणी को बधाईयों का तांता लग गया। आनंदम् परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
*”टीम अच्छी बनी है, समाज उत्थान के लिए कार्य करे”: रामपाल सोनी*
इस अवसर पर महासभा के पूर्व सभापति श्री रामपाल जी सोनी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा, “टीम अच्छी बनी है। इनको समाज के उत्थान के काम करने चाहिए। जिले की टीम ने पूर्व में भी अच्छा कार्य किया है और आगे भी टीम भावना से कार्य करेगी।”नए सत्र में अनुभव का लाभ समाज को मिलना चाहिए। हर दो माह में कार्यसमिति/कार्यकारी मण्डल की मीटिंग कर महासभा की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचल तक पहुचना चाहिए। और सभी को काम अलग अलग पदाधिकारियों में बाट कर करना चाहिए।
इस अवसर ओर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, पुष्कर सेवा सदन उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिला महेश सेवा समिति के सचिव प्रहलाद राय लढ़ा, महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नरानीवाल, रामेश्वरम अध्यक्ष कैलाश कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी, समाज बंधु मौजूद थे। इस आ सर पर नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया ने आभार जताया।
