बद्री लाल माली
गुरला:-स्मार्ट हलचल|बीकानेर में आयोजित 70 वीं राज्यस्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में भीलवाड़ा टीम ने लगातार कीर्तिमान स्थापित करते हुए 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम व 19 वर्ष छात्र टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । भीलवाड़ा टीम के दलाधिपति मुकेश कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में चिराग अहीर ने वॉल्टिंग टेबल में स्वर्ण ,फ्लोर , पेरेलल बार व रिंग इवेंट में ।रजत ,पॉमल हॉर्स व हाई बार में कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान के आलराउंड बेस्ट जिमनास्ट बने ।जितेन्द्र नाथ ने पॉमल हॉर्स पर रजत ,नारायण गाडरी ने फ्लोर व रिंग पर रजत , सूर्यप्रताप सिंह ने फ्लोर पर रजत पदक , वॉल्टिंग टेबल पर कांस्य व हर्षित मूंदड़ा ने पैरेलल बार पर काँस्य पदक प्राप्त के कुल 13 पदक अपनी झोली में डाल भीलवाड़ा का नाम पूरे राज्य में रोशन किया । भीलवाड़ा की 17/19 छात्र/छात्रा टीम के साथ ओम प्रकाश चौधरी , महेश टाक, रेखा पोरवाल ,अंकिता रावत ,यशवंत कुमार व्यास ,शंकर खटीक व प्रेमचंद खटीक प्रशिक्षक व दलप्रभारी के रूप में उपस्थित रहे ।