विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, भीलवाड़ा के तत्वावधान में कृषि मंडी रोड स्थित महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय गरबा महोत्सव-2026 का सोमवार को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन महिलाओं, बच्चों, बच्चियों एवं कपल श्रेणी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी गरबा कला और नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। गुजराती गीतों एवं भजनों की धुनों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को गुजरात की सांस्कृतिक छटा से सराबोर कर दिया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, गोपाल बच्छ एवं अधिवक्ता हेमेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार रहे—
बच्चे-बच्चियों की श्रेणी
1 अक्षित तिवारी
2 काव्या शर्मा
3 पार्थ शर्मा
3 प्रेक्षा तिवारी
बालक वर्ग
1- एंजेल जोशी
2- अर्पित तिवारी
3- सौरभ तिवारी
बालिका वर्ग
1- यशिता तिवारी
2- शालिनी तिवारी
2- आस्था जोशी
3- खुशी त्रिवेदी
फ्री स्टाइल गरबा
1- चेष्टा व्यास
2- दिव्यांशी जोशी
3- आस्था आचार्य
कपल श्रेणी
1- दीपांशु जोशी
1- अविनाश शर्मा
2- डॉ. अभिषेक शर्मा
3- अमीष शर्मा
लेडीज राउंड
1- अंकिता शर्मा
2- प्रज्ञा जोशी
3- नीलम तिवारी
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बने प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया, व अथिति गोपाल बच्छ की ओर से प्रत्येक विजेता को 500₹ नकद भेंट किये गए । प्रतियोगिता में जज अमीषा बिल्लू व अभिषेक शर्मा रहे, एंकरिंग पूनम शर्मा ने की । आयोजन के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दशरथ शर्मा ने बताया कि पांच दिनों तक चले इस गरबा महोत्सव में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, गुजराती लोकगीतों, भजनों और गरबा नृत्य ने आयोजन को यादगार बना दिया। महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। योगेश व्यास व मुकेश त्रिपाठी ने आयोजन के सफल समापन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के दीपक सुल्तानिया, विनोद शर्मा, अभिषेक शर्मा, कश्यप चतुर्वेदी, शुभम शर्मा, रंजीत शर्मा, विवेक शर्मा सहयोग कर्ता रहे ।