Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा की बेटी डॉ. प्रशंसा सोलंकी का एम्स दिल्ली में चयन,शिक्षा और...

भीलवाड़ा की बेटी डॉ. प्रशंसा सोलंकी का एम्स दिल्ली में चयन,शिक्षा और खेल में जिले का नाम किया रोशन

भीलवाड़ा।शहर के तिलक नगर निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.जगदीश चंद्र खटीक की सुपुत्री डॉ.प्रशंसा सोलंकी ने देश के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में चयनित होकर भीलवाड़ा जिले का मान बढ़ाया है।डॉ.प्रशंसा का चयन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर) पद पर हुआ है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।इतिहास संकलन समिति,भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष रामनारायण कच्छवा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. प्रशंसा सोलंकी शुरू से ही प्रतिभाशाली रही हैं।उन्होंने न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,बल्कि खेल जगत में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।वे लॉन टेनिस की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं।एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान डॉ. प्रशंसा ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में आयोजित इंटर कॉलेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया था।शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।इतिहास संकलन समिति के जिला सचिव एवं एमएलवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अनंत दाधीच ने बताया कि डॉ. प्रशंसा के एम्स दिल्ली में चयन की सूचना मिलते ही समिति के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।
समिति के उपाध्यक्ष जगदीश धाकड़ ने कहा कि डॉ. प्रशंसा सोलंकी की सफलता नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. प्रशंसा एवं उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि आगामी “प्रतिभा सम्मान समारोह” में डॉ. प्रशंसा सोलंकी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा,ताकि उनके संघर्ष और सफलता से अन्य विद्यार्थी प्रेरणा ले सकें।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES