शिव जांगिड़
बिजली के पोल मौत को निमंत्रण, मौत को दावत देते बिल्कुल के किनारे सड़क विद्युत खंभे
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा-लाडपुरा एनएच ( NH )-758 पर स्थित लाडपुरा चौराहे पर सड़क किनारे विद्युत खंभे मौत को दावत देते हुए जिससे आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिणामस्वरूप खंभे अब सड़क के किनारे दिखाई दे रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। भीलवाड़ा-लाडपुरा एनएच ( NH )-758 एवं कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर सड़क मिल रही है लेकिन यहां एनएच ( NH )-758 पर स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और मवेशियों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। जिससे न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि आमजन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने कहा है कि यदि किसी दुर्घटना में जनहानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी एनएच अधिकारी की या फिर बिजली विभाग की। अब देखना यह होगा कि एनएच ( NH )-758 टोल अधिकारी इस गंभीर समस्या का समय रहते समाधान करता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
