भीलवाड़ा: बागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2635 अफीम के पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: 25 फरवरी, 2026 | स्थान: बागौर, भीलवाड़ा

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागौर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दादिया क्षेत्र में दबिश देकर अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए कुल 2635 पौधे जब्त किए हैं।

पुलिस ने मौके से आरोपी बद्रीलाल जाट (38) को गिरफ्तार किया है, जो जौ और मेथी की फसल के बीच छिपाकर अफीम की खेती कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

बागौर थानाधिकारी भंवरलाल (उ.नि.) को सूचना मिली कि ग्राम दादिया से भांकलिया जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खेत में अवैध अफीम उगाई गई है। टीम ने जब मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, तो खेत के एक कोने में मेथी और जौ के साथ अफीम के लहराते पौधे मिले। गिनती करने पर कुल 2635 छोटे-बड़े पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उखाड़कर जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सहाड़ा) बुद्धराज और वृत्ताधिकारी (मांडल) राहुल जोशी के सुपरविजन में संपन्न हुई।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:

  • भंवरलाल – थानाधिकारी, बागौर
  • गणपतसिंह – सउनि
  • रवि कुमार – कानि 233
  • संजय कुमार – कानि 465
  • रामेश्वर लाल – कानि 367
  • हेमराज – कानि (चालक) 367