भीलवाड़ा दुग्ध संघ की नई पहल, अब 6 किलो दही व 6 लीटर छाछ पॉली पैक में उपलब्ध

(महेन्द्र नागौरी)

शादी-समारोह व त्योहारों में बढ़ती मांग को देखते हुए रियायती दरों पर लॉन्च, उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान परिवहन सुविधा

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|सामाजिक, धार्मिक आयोजनों, शादियों और त्योहारों में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। संघ द्वारा जल्द ही दही और छाछ के बड़े पैक बाजार में उतारे जाएंगे, जिससे थोक उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा मिलेगी।
दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि उपभोक्ताओं की बल्क मांग की आपूर्ति और आसान परिवहन को ध्यान में रखते हुए 6 किलो दही पॉली पैक एवं 6 लीटर प्लेन छाछ पॉली पैक को आकर्षक व रियायती दरों पर बाजार में विक्रय के लिए शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बड़े पैक साइज के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर पर्याप्त मात्रा में उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बार-बार खरीद की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व श्रम दोनों की बचत होगी।
थोक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ:-
यह पहल विशेष रूप से शादी समारोह, भंडारे, धार्मिक आयोजनों एवं बड़े पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां दही और छाछ की खपत अधिक होती है।
जल्द घोषित होंगी दरें
संघ द्वारा इन नए पैक की उपभोक्ता दरें भी निर्धारित कर ली गई हैं, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
आपको बतादे कि
भीलवाड़ा दुग्ध संघ की यह पहल न केवल उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि डेयरी उत्पादों की उपलब्धता को और अधिक सरल व किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।