भीलवाड़ा, शहर में इन दिनों महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव की धूम मची हुई है । रविवार को इस दिन नेहरू विहार 14 नंबर सेक्टर में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें लखन पाराशर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने रंग गुलाल व फूलों से होली खेली। तथा यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित हुआ। इसके बाद भगवान राधा कृष्ण की महा आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्ना पुरोहित, सुनेना पाराशर, विद्या शर्मा,कविता शर्मा,सरोज शर्मा, कृष्णा शर्मा, संतोष छीपा ,रेखा शर्मा, अंकित शर्मा, लक्ष्मी धाकड़, निकिता शर्मा,पिंकी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।