भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल| जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की।
दर्ज हुए 26 प्रकरण
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 26 प्रकरण दर्ज किए। इनमें थाना मांडलगढ़ पर 4, बनेड़ा पर 3, हमीरगढ़, आसींद, मंगरोप, रायपुर, बिगोद, शंभूगढ़ पर 2-2 तथा सदर, बडलियास, हनुमाननगर, जहाजपुर, कोतवाली, फुलियाकला और बागोर पर 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया।
भारी मात्रा में बजरी जब्त
- 42 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी, एक लोडर व एक डंपर जब्त।
- 140 टन अवैध बजरी वाहनों से परिवहन करते हुए पकड़ी गई।
- थाना सदर क्षेत्र में 700 टन बजरी स्टॉक नष्ट किया गया।
- थाना जहाजपुर में 160 टन बजरी स्टॉक जब्त।
- थाना बागोर व कारोई की संयुक्त टीम ने अमरगढ़ पिथास में 50 टन बजरी स्टॉक जब्त किया।
गिरफ्तारियां
अभियान के दौरान अवैध बजरी खनन व परिवहन में लिप्त कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की रणनीति
पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के संभावित मार्गों को जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर अवरुद्ध किया। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारस जैन (मुख्यालय), श्री राजेश आर्य (शाहपुरा), श्री बुद्धराज (सहाड़ा) सहित वृताधिकारी हरजीराम, बाबूलाल विश्नोई, रेवडमल मोर्य, सुदर्शन पालीवाल और ओमप्रकाश विश्नोई ने की।
👉 तीन दिवसीय इस अभियान ने जिले में अवैध खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया।
