भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने टेक्सटाइल कॉलेज के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर उनके कब्जे से 8.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) जब्त की है।
जब्त एमडी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को देखकर भागने लगे थे आरोपी
प्रतापनगर थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार मय जाप्ता गश्त पर थे। पांसल चौराहे के पास टेक्सटाइल कॉलेज के सामने पुलिस की गाड़ी देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चार प्लास्टिक की थैलियों में एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- बलवंत सिंह (25): निवासी केदारा, जिला टोंक (हाल निवासी लेबर कॉलोनी, भीलवाड़ा)। इसके पास से 3.89 ग्राम एमडी मिली।
- निर्मल सिंह सोलंकी (20): निवासी फलौदी, जिला चित्तौड़गढ़। इसके पास से 4.67 ग्राम एमडी मिली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जगराम, कांस्टेबल दशरथ सिंह और सुरेंद्र शामिल थे।


