सांसद अग्रवाल ने रेल मंत्री को भीलवाड़ा की रेलवे की समस्याओं से कराया अवगत

रेलवे मार्ग के दोहरीकरण व रामधाम ओवर ब्रिज पर तेज गति से होगा काम

स्मार्ट हलचल|भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर भीलवाड़ा को जोधपुर से हैदराबाद नई दैनिक ट्रेन एवं चंडीगढ़- उदयपुर त्रि साप्ताहिक ट्रेन के साथ अजमेर से चंदेरिया रेलवे लाइन डबलिंग स्वीकृत करने पर भीलवाड़ा की जनता की ओर से हार्दिक आभार ज्ञापित किया.
साथ ही रेल मार्ग के दोहरीकरण व रामधाम के पास बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज पर तेज गति से काम चलाने की भी मांग की व वस्त्र नगरी भीलवाडा की रेलवे संबंधित समस्याओं से भी विस्तार से अवगत करवाया।।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि
इस मुलाकात के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल ने निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा की

(1) भीलवाड़ा शहर में नए रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य की परियोजना पर कार्य शुरू करने हेतु ।

(2) भीलवाड़ा शहर रेलवे स्टेशन की पुरानी रिजर्वेशन बिल्डिंग को गिराकर स्टेशन का सर्कुलटिंग एरिया बढ़ाने हेतु ।

(3) भीलवाड़ा शहर में प्रस्तावित ROB
के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु ।

(4) भीलवाड़ा- मुंबई रूट पर अविलम्ब नई रेलगाड़ियों को चलाने हेतु ।

(5) ट्रेन स. 19609 (उदयपुर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस) को नियमित रूप से सप्ताह में 7 दिन चलाने के साथ साथ ट्रेन में स्लीपर व थर्ड ऐ.सी. श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाने हेतु ।

(6) इंदौर-जयपुर वाया चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा तथा अजमेर के बीच प्रस्तावित नई रेलगाड़ी जल्द से जल्द चलवाने हेतु ।

(7) अजमेर कोटा रेलमार्ग पर अजमेर से नसीराबाद व जलींद्री (मांडलगढ़) नई रेलवे लाइन का निर्माण करवाने हेतु चर्चा हुई, इस योजना के अंतर्गत अजमेर से नसीराबाद व जलींद्री (मांडलगढ़) से कोटा को रेलमार्ग से जोड़ना प्रस्तावित था तथा लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सरना, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेडा, कृष्णा गोपाल, अरवा, शक्करगढ़, मोतीपुरा, जलींद्री (मांडलगढ़) सहित 15 रेलवे यार्ड/स्टेशनों को बनाने/विकसित करने का प्रस्ताव रखा ।

(8) मांडलगढ़ से ब्यावर वाया बीगोद, सवाईपुर, भीलवाड़ा, ब्राह्मणों की सरेरी, आसिन्द, बदनौर पर नई रेलवे ट्रैक की आवश्यकता है जिससे जोधपुर-कोटा की सीधी कनेक्टिविटी होकर स्थानीय निवासियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा ।

(9) सम्पूर्ण मेवाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग
नाथद्वारा से वाया गंगापुर पुर माँडल बनेरा शाहपुरा फुलिया होते हुए टोडारायसिंह जयपुर तक के नई रेलवे लाइन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करे
(10) गत कई दशकों से भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए वर्तमान में एक ट्रेन चेतक एक्सप्रेस है, जबकि मीटर गैज के समय भी भीलवाड़ा – दिल्ली रूट पर 2 ट्रेन – चेतक एक्सप्रेस एवं पिंक सिटी/ग़रीब नवाज़ थी इसलिए उदयपुर वाया भीलवाड़ा जयपुर होते हुए दिल्ली की नई ट्रेन प्रारंभ होना नितांत आवश्यक है ।
अग्रवाल ने बताया कि
रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी ने विस्तार से बिंदुवार चर्चा करने के साथ रेल मंत्रालय के संबंधित अधिकारीयों को उपरोक्त सभी विषयों पर एक विस्तृत रिपोर्ट के पेश करने के निर्देश दिए ।।