शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
बनेड़ा – स्मार्ट हलचल।उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित बाइपास पर लाखो की लागत से निर्मित निर्मित डाक बंगला विभागीय अनदेखी और उपेक्षा के चलते खण्डहर मे तब्दील हो रहा है।जयपुर-काकरोली स्टेट हाइवे न. 12 पर भीलवाड़ा मार्ग पर पहाड़ी पर लाखों की लागत से बना डाक बंगला देखरेख और विभागीय अनदेखी का शिकार हो रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की उपेक्षा और देखरेख के अभाव में डाक बंगले के किवाड़ खिडकियां गायब हो जाने के शाथ ही दिनो दिन खंडहर में तब्दील होने के साथ ही असामाजिक तत्वों का अड्डा बन रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों द्वारा डाक बंगला की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।