भीलवाड़ा: हादसे के बाद खुली तस्करी की पोल दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार से 44 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा जब्त

भीलवाड़ा: हादसे के बाद खुली तस्करी की पोल

दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार से 44 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा जब्त

गुलाबपुरा। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा पुलिस की सजगता से सड़क हादसे के बहाने मादक पदार्थ तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार से पुलिस ने करीब 45 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

“बोलेरो और अल्टो की टक्कर के बाद कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर, पुलिस ने क्रेन से थाने लाकर की तलाशी तो डिक्की से निकले मादक पदार्थ के कट्टे।”

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई

एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य और डीएसपी गुलाबपुरा जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्यवाही की। पुलिस अब फरार कार सवार की तलाश में जुटी है।

जब्ती का विवरण:

  • अवैध डोडा चूरा: 44 किलो 900 ग्राम
  • वाहन: अल्टो कार (क्षतिग्रस्त)
  • मुकदमा संख्या: 69/2026 (NDPS Act)