भीलवाड़ा की सड़कों पर दौड़ेगी रोड स्वीपर मशीन, बस स्टैंड से बदला चौराहा तक होगी सफाई

महेन्द्र नागौरी

नगर निगम का प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान, सांगानेरी गेट से अहिंसा सर्किल और सिद्धिविनायक हॉस्पिटल होते हुए पहुंचेगी मशीन

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर की सड़कों पर धूल-मिट्टी और गंदगी हटाने के लिए नगर निगम की रोड स्वीपर मशीन निर्धारित रूट पर सफाई करेगी। नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बताया कि आज की रोड स्वीपर मशीन का रूट बस स्टैंड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, अहिंसा सर्किल, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, मंगल पांडे सर्किल और ऋषि रंग सर्किल होते हुए बदला चौराहा तक रहेगा।
इस रूट में शहर के कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं। मशीन के जरिए सड़क पर जमा धूल-मिट्टी की सफाई कर मार्गों को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और प्रमुख सड़कों पर स्वच्छता बनाए रखना है।
अब सफाई की नियमितता पर रहेगी नजर
शहर की स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, इसके लिए जरूरी है कि प्रमुख मार्गों पर नियमित सफाई हो और धूल-मिट्टी दोबारा जमा होने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनी रहे। रोड स्वीपर मशीन से होने वाली सफाई का वास्तविक असर नियमित संचालन और बेहतर निगरानी से ही नजर आएगा।