Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा जॉन के सदस्यों ने कुंभलगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “प्रशिक्षण एवं...

भीलवाड़ा जॉन के सदस्यों ने कुंभलगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “प्रशिक्षण एवं नवाचार मंथन कार्यक्रम” में लिया भाग

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना के सानिध्य में भीलवाड़ा जोन से जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका, पूर्व जोन चेयरपर्सन मंजू खटवड़, पूर्व जोन ट्रस्टी बलवीर देवी चोरड़िया, गवर्निंग काउंसिल दीपा सिसोदिया व आमंत्रित गवर्निंग काउंसिल मेंबर साधना भंडारी , संकल्प केन्द्र चेयरपर्सन उमा दुगड़ ने महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा कुंभलगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “प्रशिक्षण एवं नवाचार मंथन कार्यक्रम” में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, महासचिव सोहन लाल जी वैद्य, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जी जैन व विभिन्न जोनों के पदाधिकारी एवं संस्थाओं के चेयरपर्सन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जोन कौंसिल के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के आदर्शों, सेवा भावना और नैतिक उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठा की शपथ ली। शपथग्रहण के दौरान समारोह का वातावरण प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त टीम को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की प्रगति में नव ऊर्जा के संचार की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण और नवाचार से जुड़े विषयों पर उपयोगी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने सामाजिक सेवा कार्यों में नवीन पहलें और समन्वय को सशक्त बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महावीर इंटरनेशनल की पहचान सेवा, करुणा और संवेदना की भावना से है। ऐसे मंथन और प्रशिक्षण आयोजन संगठन को समयानुकूल दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन और सेवा के प्रति नव संकल्प के साथ हुआ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES