मांडलगढ़ :-स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा मांडलगढ़ के तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद में आज सामाजिक समरसता दिवस (14 अप्रैल 2025, अंबेडकर जयंती) को पूर्व उप शाखा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुशील कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विनोद कुमार पारीक , पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री श्री रामस्वरू सुथार , प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार वर्मा के आतिथ्य में मनाया गया । मुख्य वक्ता के रूप भाई श्री विनोद कुमार पारीक ने बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी गई एवं बाबा साहब के द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों के बारे में, सामाजिक समरसता के बारे में , संविधान के निर्माता के रूप के बारे में कई प्रसंगों पर भी विस्तार से बताते हुए शिक्षकों के दायित्व के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार वर्मा ने भी सामाजिक समरसता पर अपने विचारों से सभी को लाभान्वित किया और बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान के अनुसार चल कर अपने देश के गौरव को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने का प्रयास करने की बात कही , बाबा साहेब के कुछ प्रसंग भी सुनाए । जिला संगठन मंत्री श्री रामस्वरूप सुथार ने भी सामाजिक समरसता दिवस पर अपने विचार प्रकट किए साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुए विचार विमर्श व चर्चाओं की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। नए सत्र में सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षीय संबोधन में श्री सुशील कुमार जोशी ने भी सामाजिक समरसता दिवस पर अपने विचार प्रकट किए व संगठन को मजबूत करने की बात कही साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उप शाखा के सम्माननीय सदस्य राम गोपाल खटीक, हरिशंकर खटीक, चंद्र शेखर प्रजापत , राधेश्याम खटीक , मुकेश खटीक , जसवंत खटीक, सुनील खटीक आदि की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन उप शाखा अध्यक्ष श्री नन्द लाल पारीक ” नन्द सिंह ” ने करते हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।