कृष्णकुमार राजपुरोहित
स्मार्ट हलचल| भीनमाल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे भीनमाल उप जिला सरकारी अस्पताल को सरकार द्वारा राहत प्रदान की गई है। अस्पताल में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिनमें से दो डॉक्टरों ने अपनी जॉइनिंग दे दी है।
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नेमीचंद संघवी के अनुसार डॉ. सुरेश बिश्नोई (टीबी एवं चेस्ट/श्वास रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अनिल बिश्नोई (एमडी मेडिसिन, जनरल फिजिशियन) ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है वहीं डॉ. बाबूलाल (एमडी पीडियाट्रिशियन – बच्चों के डॉक्टर) की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक जॉइन नहीं किया है।
एडवोकेट नंदपाल सिंह देवड़ा का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से अब मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी तथा गंभीर रोगों के उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खासकर टीबी, श्वास रोग एवं सामान्य बीमारियों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
कृष्णकुमार रोड़ा ढाणी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए जल्द ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बाबूलाल के भी जॉइन करने की उम्मीद जताई है, जिससे अस्पताल में बच्चों के इलाज की सुविधा और मजबूत हो सके।













