Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में जादूगर आँचल का जलवा कल से होगा शुरू, संत-महात्माओं व...

भीलवाड़ा में जादूगर आँचल का जलवा कल से होगा शुरू, संत-महात्माओं व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति से होगा उद्घाटन

भीलवाड़ा। देशभर में अपनी जादूगरी के लिए मशहूर जादूगर आँचल शुक्रवार यानी आज शाम से ही भीलवाड़ा वासियों को अपने हैरतअंगेज करतबों से रूबरू कराने वाली हैं। इस संबंध में गुरुवार को शहर के सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया, जिसमें जादूगर आँचल ने शो की रूपरेखा, विशेषताओं और समाजसेवा से जुड़े उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

शो का भव्य उद्घाटन कल शाम 7:30 बजे महर्षि गौतम स्कूल ग्राउंड, कृषि उपज मंडी में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रमुख संत-महात्माओं व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज जी महाराज शिरकत करेंगे। उनके साथ महंत बाबू गिरी जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री बनवारी शरण जी महाराज, समाजसेवी सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, राकेश पाठक, प्रशांत मेवाड़ा और त्रिलोकचंद छाबड़ा उपस्थित रहेंगे। जादूगर आँचल का यह शो न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक संदेशों के लिए भी जाना जाता है। आयोजकों ने बताया कि शो के लिए विशेष मंच सजाया गया है और सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भीलवाड़ा के लोगों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जादूगर आंचल का भव्य शो रोजाना दोपहर 4 बजे, 7.30 बजे वही रविवार को 3 शो 1बजे 4 बजे शाम 7.30 बजे आयोजित होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES