“योग से रहे निरोग”: भीलवाड़ा में योग दिवस से पहले जागरूकता अभियान
पवन बावरी
भीलवाड़ा: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भीलवाड़ा के जागरूक नागरिकों ने योग के प्रति जागरूकता की मिसाल पेश की है। पतंजलि परिवार ने शहर के बड़े पार्कों में नि:शुल्क योग कक्षाएं शुरू कर दी हैं।
पतंजलि योग शिक्षकों ने बताया कि योग मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा दूर करता है। इसी संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए शहर के मुख्य पार्कों में रोज सुबह कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
योग शिक्षकों ने कहा कि “हमारा लक्ष्य युवाओं और बुजुर्गों को योग के शुद्ध परिणामों के बारे में बताना है। नियमित योग से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।”
पतंजलि समिति ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क कक्षाएं शुरू की हैं। शहरवासी अपने आसन के साथ इन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर पतंजलि परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य कार्यक्रम अहिंसा सर्किल के पास जांगिड़ समाज कन्या छात्रावास में आयोजित होगा।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि प्रोटोकॉल योग के अनुसार सामान्य योगाभ्यास का प्रशिक्षण आज से शुरू हो गया है। शहरभर में 10 से अधिक जगहों पर नि:शुल्क योग कक्षाएं सुबह 6 से 7.30 बजे तक चलेंगी।
कक्षाओं के स्थान: हाट दुर्गा लाल जोशी, शिवाजी पार्क, आदर्श नगर, सुभाष नगर बड़ा पार्क, विजय सिंह पथिक नगर, आरके कॉलोनी, आजाद नगर डी सेक्टर, बापू नगर, साधना मंदिर और वरिष्ठ नागरिक भवन।
शहरवासी अपने योग मैट के साथ नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर अभ्यास कर सकते हैं। नई कक्षा शुरू करने के इच्छुक लोग पतंजलि संरक्षक भूपेंद्र मोगरा, गोविंद सोडाणी, जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
