Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, बदबू और मच्छरों ने किया...

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर पसरी गंदगी, बदबू और मच्छरों ने किया जीना दूभर रोडवेज प्रशासन आंखें मूंदे बैठा, यात्रियों में आक्रोश

भीलवाड़ा (लकी शर्मा ) भीलवाड़ा शहर के मुख्य रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हाल ही में ली गई तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है कि बस स्टैंड परिसर में भारी गंदगी फैली हुई है। परिसर में नालियां जाम हैं, कचरे का ढेर सड़क किनारे जमा है और सूखे पत्तों के साथ प्लास्टिक, खाने-पीने की वस्तुएं, और अन्य कचरे ने पूरे क्षेत्र को बदबूदार बना दिया है। मच्छर पनप रहे है वही इन मच्छरों से बीमारी का भी खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में राजस्थान के अंदर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है समय है अभी ध्यान देने का इस गंदगी की ओर ध्यान नही दिया गया तो हो सकता है शायद कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़े

तस्वीर में एक तरफ खड़ी गाड़िया और बसों के पास यात्रियों की आवाजाही दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे कचरा फैला हुआ नजर आता है। एक चाय-नाश्ते की दुकान के पास गंदगी का अंबार है और पास ही एक नाली खुली पड़ी है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर इस इलाके में साफ-सफाई को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को बदबू और मच्छरों से बचते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता है। “बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नही देते हैं।

जनता की मांग है कि प्रशासन तुरंत सफाई अभियान चलाए, कचरा हटवाए और मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव करवाए ताकि यात्रियों को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल मिल सके। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह क्षेत्र बीमारियों का केंद्र बन सकता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES